भाजपा युवा मोर्चा में नई ऊर्जा : राज पांडे को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जगदलपुर पूर्वी मंडल का महामंत्री बनाए जाने पर बधाई
रिपोर्ट – जय शंकर पांडे
जगदलपुर, 5 जुलाई 2026। भारतीय जनता युवा मोर्चा के संगठन विस्तार के तहत राज पांडे को भाजपा युवा मोर्चा, जगदलपुर पूर्वी मंडल का महामंत्री नियुक्त किया गया है।
उनकी नियुक्ति पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास जताया कि राज पांडे अपने नए दायित्व का निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नियुक्ति के बाद राज पांडे ने पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगे तथा युवाओं को संगठन से जोड़कर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज परिवार की ओर से राज पांडे को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं।💐💐💐