न्यू छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट फाउंडेशन संघ के प्रदेश संगठन मंत्री बने पवन कुमार नाग, शुभकामनाओं का लगा तांता
रिपोर्ट – जय शंकर पांडे
6 जुलाई 2026, जगदलपुर। न्यू छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट फाउंडेशन संघ में पवन कुमार नाग को प्रदेश संगठन मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर पत्रकारों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
पवन कुमार नाग वर्तमान में दैनिक मूक पत्रिका के बस्तर संभागीय ब्यूरो चीफ के पद पर जगदलपुर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी सक्रिय पत्रकारिता, संगठनात्मक क्षमता एवं जनहित के मुद्दों पर निरंतर कार्य को देखते हुए उन्हें संगठन ने यह नई जिम्मेदारी प्रदान की गई है।
उनके प्रदेश संगठन मंत्री बनने पर पत्रकार जगत में खुशी का माहौल है। शुभचिंतकों ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पत्रकार हितों की दिशा में प्रभावी कार्य किए जाएंगे।
छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज परिवार की तरफ से पवन कुमार नाग को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 💐💐💐