उफनते नाले में बही बिजली विभाग की पिकअप, एक कर्मचारी लापता
रिपोर्ट – जय शंकर पांडे
CG VARTA -
7 जुलाई 2026, बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा सामने आया। अचानकपुर क्षेत्र में बिजली सुधार कार्य के लिए जा रहे बिजली विभाग के कर्मचारियों की पिकअप वाहन तेज बहाव वाले नाले में बह गई।
हादसे में तीन कर्मचारियों ने तैरकर अपनी जान बचा ली, जबकि एक कर्मचारी अब भी लापता बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 2 बजे की है।
बिजली विभाग के कर्मचारी पिकअप वाहन में सवार होकर क्षेत्र में बिजली सुधार कार्य के लिए जा रहे थे। इसी दौरान खोरसी नाला उफान पर था। कर्मचारियों ने नाले के पुल को पार करने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।
जय शंकर पांडे 91 97707 07305
छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।