मालगांव से करीतगांव जाने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, बड़े गड्ढों से दुर्घटना का खतरा; ओवरलोड रेत टिप्परों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Jul 11, 2026 - 17:13
Jul 11, 2026 - 17:16
मालगांव से करीतगांव जाने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, बड़े गड्ढों से दुर्घटना का खतरा; ओवरलोड रेत टिप्परों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी
CG VARTA -

11 जुलाई 2026, जगदलपुर। मालगांव से करीतगांव को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की हालत इन दिनों बेहद जर्जर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना की आशंका और बढ़ गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन ग्रामीणों, विद्यार्थियों और किसानों का आवागमन होता है, लेकिन सड़क की बदहाली के कारण सफर जोखिम भरा बन गया है। वहीं, मार्ग पर रेत से भरे ओवरलोड टिप्परों की लगातार दिन – रात आवाजाही से सड़क और तेजी से क्षतिग्रस्त हो रही है। कई स्थानों पर भारी वाहनों के कारण सड़क धंसने लगी है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क की शीघ्र मरम्मत कराई जाए तथा ओवरलोड रेत वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि समय रहते सुधार नहीं किया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

रात्रि 7 बजे के बाद जब , रेत से ओवरलोड भरे टिप्पर तेजी से चलते हैं तो आने जाने वाले राहगीरों को ध्यान में न रखते हुए ड्राइवर बहुत तेजी से चलाते है, और टिप्पर से रेत गिर कर उड़ता रहता है, जिससे दो पहिया वाहन चालकों के आंखों में जाता है, इससे सड़क दुर्घटना का खतरा बना रहता है।, रात व दिन हमेशा खतरा बना रहता है। 

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।