लोहंडीगुड़ा के कन्या माध्यमिक विद्यालय में एचपीवी वैक्सीनेशन जागरूकता अभियान

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Jul 18, 2026 - 21:11
लोहंडीगुड़ा के कन्या माध्यमिक विद्यालय में एचपीवी वैक्सीनेशन जागरूकता अभियान
छात्राओं ने बनाई मानव श्रृंखला, 30 बालिकाओं का हुआ टीकाकरण
CG VARTA -

जगदलपुर 18 जुलाई 2026/ जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लोहंडीगुड़ा में छात्राओं के स्वास्थ्य एवं सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के उद्देश्य से एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर एचपीवी वैक्सीन के प्रति जागरूकता का संदेश दिया और सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण के महत्व को रेखांकित किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से विशेष टीकाकरण शिविर भी आयोजित किया गया। शिविर में पात्र 30 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने छात्राओं को बताया कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का प्रभावी माध्यम है तथा समय पर टीकाकरण से भविष्य में इस बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

        विद्यालय प्रबंधन एवं स्वास्थ्य विभाग ने छात्राओं से अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनें और अपने परिवार व समाज में भी एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूकता फैलाएं। मानव श्रृंखला और टीकाकरण शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य सुरक्षा का संदेश प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।यह अभियान छात्राओं के बेहतर स्वास्थ्य, सुरक्षित भविष्य और सर्वाइकल कैंसर मुक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।