अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार,गांजा को उड़ीसा से रायपुर ले जा रहा था।

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Jul 18, 2026 - 21:23
अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार,गांजा को उड़ीसा से रायपुर ले जा रहा था।
CG VARTA -

जगदलपुर,18 जुलाई 2026, अपराध कमांक 110/2026 धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट

🔸 बस्तर जिले में मादक पदार्थो की तस्करी पर लगातार कार्यवाही जारी है।

🔸 अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार।

🔸आरोपी के कब्जे से कुल 5.00 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त ।

🔸 जप्त गांजा की कीमत करीबन 2,50,000/ रूपये।

🔸आरोपी द्वारा जप्त गांजा को उड़ीसा से रायपुर ले जा रहा था।

🔸थाना नगरनार क्षेत्र अंतर्गत की गई कार्यवाही ।

🔸 गिरफ्तार आरोपी का नाम

चोले मारूती पिता वेंकटी जाति वंजारी उम्र 38 वर्ष निवासी शंकरपल्ली एस.बी.आई बैंक के पीछे थाना शंकरपल्ली जिला रंगारेडडी तेलंगाना

🔸जप्त सामान 01. मादक पदार्थ गांजा कुल 02 पैकेट में 5.00 किलोग्राम कीमती 2,50,000/ रूपये 02. नगदी रकम 650/ रूपये।

--------------------------------------

उड़ीसा राज्य से छत्तीसगढ़ राज्य की ओर होने वाले अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक महोदय  शलभ कुमार सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय  महेश्वर नाग के दिशा निर्देशन, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सुमीत कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित किया गया है जिस पर थाना नगरनार पुलिस टीम के द्वारा गांजा तस्करो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

दिनांक 17.07.2026 को मुखबिर सूचना मिला कि एक व्यक्ति कब्जे के काले रंग के बैग में मादक पदार्थ गांजा रखकर धनपुंजी आरटीओ नाका के पास वाहन का इंतजार करते खड़ा है कि सुचना पर हमराह पुलिस टीम आरटीओ नाका की ओर रवाना होकर धनपुंजी आरटीओ नाका के पास पहुंचकर तस्दीक किये जहाँ पर मुखबीर के बताये हुलिये का व्यक्ति काले रंग के बैग के साथ वाहन का इंतजार करते मिला नाम पता पुछने पर अपना नाम चोले मारूती पिता वेंकटी पता शंकरपल्ली एस.बी.आई बैंक के पीछे थाना शंकरपल्ली जिला रंगारेडडी तेलंगाना का निवासी होना बताया। आरोपी के कब्जे के बैग का तलाशी लेने पर बैग अंदर कुल 02 पैकेट जुमला वजन 5.00 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती कीमती 2,50,000/ रूपये को बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।

🔸महत्वपुर्ण भुमिका अदा करने वाले अधिकारी का नाम- निरीक्षक संतोष सिंह ,उनि सतीश यदुराज, आरक्षक वेदप्रकाश देखमुख, नरेश कश्यप, धर्मेन्द्र कंवर, यशवंत ध्रुव, विक्रम उरांव, सैनिक , जगन्नाथ का विशेष योगदान रहा हैं।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।