पर्यटकों की सुरक्षा के लिए तिरिया पर्यटन स्थल 30 सितंबर तक बंद

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Jul 20, 2026 - 19:40
पर्यटकों की सुरक्षा के लिए तिरिया पर्यटन स्थल 30 सितंबर तक बंद
CG VARTA -

जगदलपुर, 20 जुलाई 2026/ मानसून के दौरान नदी-नालों में जलस्तर में वृद्धि के मददेनजर ग्राम सभा तिरिया (सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन समिति) द्वारा पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर एक बड़ा निर्णय लिया गया है। पर्यटन स्थल तिरिया को 20 जुलाई 2026 से 30 सितंबर 2026 तक के लिए अस्थायी रूप से पूर्णतः बंद किया गया है। ग्राम सभा का मानना है कि सुरक्षा व्यवस्था और जन-धन की रक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है, इसलिए मानसून के इस दौर में पर्यटन गतिविधियों पर रोक लगाना आवश्यक हो गया था।

       इस संबंध में ग्राम सभा तिरिया द्वारा जारी सूचना में सभी पर्यटकों और आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस बंद अवधि के दौरान पर्यटन स्थल का भ्रमण करने न पहुँचें तथा ग्राम सभा के इस निर्णय का सम्मान करते हुए पूर्ण सहयोग प्रदान करें। मौसम के सामान्य होने और परिस्थितियाँ पूरी तरह अनुकूल होने के बाद ही पर्यटन स्थल को दोबारा खोलने के संबंध में अलग से सूचना जारी की जाएगी, तब तक सभी लोग सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए सतर्क रहें।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।