मंदिर परिसर में घुसकर पुजारी से मारपीट की घटना की कड़ी निंदा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग– बजरंग दल
रिपोर्ट – जय शंकर पांडे
जगदलपुर, 20 जुलाई 2026/ आज झाडेश्वर महादेव मंदिर साईं मंदिर के पास पेट्रोल पंप के बाजू में परिसर में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जबरन प्रवेश कर मारपीट एवं हंगामा किए जाने की घटना अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। पूजा-अर्चना और धार्मिक आस्था के केंद्र मंदिर में घुसकर पूजारी के साथ मारपीट एवं महिलाओं के साथ धक्का मुक्की इस प्रकार की हिंसक घटना न केवल श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न लगाती है, बल्कि समाज की धार्मिक भावनाओं को भी आहत करती है।

हम इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं तथा प्रशासन से मांग करते हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी दोषियों की शीघ्र पहचान कर उनके विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए।

हम सभी नागरिकों से भी अपील करते हैं कि शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। कानून-व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
घटना स्थल पर मंदिर के पुजारी मंदिर में सेवा करने वाली महिलाएं विश्व हिंदू परिषद सह प्रांत मंत्री रवि ब्रह्मचारी , अर्जुन परिहार विभाग सह मंत्री श्रीनिवासन रेडी , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जबिता मंडावी जिला संयोजक विष्णु ठाकुर नगर सह संयोजक अजय प्रताप सिंह ,पंकज मिश्रा ,अनिल सिसोदिया ,अंशु नाग ,सूरज पटनायक ,रवि टेकाम ,राजू तोमर इनके अलावा काफ़ी संख्या में बजरंगी और मंदिर परिसर पर लोग मौजूद रहे ।