शासकीय आईटीआई बकावंड में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश के लिए 24 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Jul 21, 2026 - 20:02
शासकीय आईटीआई बकावंड में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश के लिए 24 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन
CG VARTA -

जगदलपुर, 21 जुलाई 2026/ तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को हुनरमंद बनाने के उद्देश्य से बकावंड स्थित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 और 2026-28 के लिए प्रवेश प्रक्रिया के लिए विभिन्न तकनीकी एवं गैर-तकनीकी ट्रेडों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी विभाग के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

संस्थान के प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रवेश प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी और सुलभ बनाने के उद्देश्य से ऑनलाइन रखा गया है। प्रवेश के इच्छुक पात्र अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के आधिकारिक प्रवेश पोर्टल cgiti.admission.nic.in पर जाकर अपने पसंदीदा ट्रेड का चयन कर पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं।

उन्होंने आगे बताया कि ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई निर्धारित की गई है। संस्थान प्रबंधन ने सभी अभ्यर्थियों को समय रहते अपना आवेदन पूर्ण करने की सलाह दी है, ताकि क्षेत्र के युवा इस अवसर का लाभ उठाकर तकनीकी कौशल हासिल कर सकें।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।