नियानार में स्टॉप डायरिया कैंपेन के अंतर्गत स्कूली छात्र छात्राओं को जागरूक कर मौसमी बीमारियों से बचाव के बताए गए उपाय

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Jul 28, 2026 - 19:00
नियानार में स्टॉप डायरिया कैंपेन के अंतर्गत स्कूली छात्र छात्राओं को जागरूक कर मौसमी बीमारियों से बचाव के बताए गए उपाय
CG VARTA -

जगदलपुर, 28 जुलाई 2026/ जिले के जगदलपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नियानार के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नियानार में मंगलवार को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत "स्टॉप डायरिया कैंपेन" का आयोजन किया गया।

 

इस कैंपेन में स्कूल के छात्र-छात्राओं को डायरिया के बारे में जानकारी देकर जागरूक करते हुए वर्षाकालीन मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और शुद्ध पेयजल का उपयोग, गर्म एवं ताजा भोजन का सेवन, स्वच्छता एवं साफ़ सफाई रखने, घर के आसपास गंदे पानी की समुचित निकासी करने, सोने के दौरान अनिवार्य तौर पर मच्छरदानी का उपयोग करने सहित बुखार-मलेरिया, उल्टी-दस्त इत्यादि से पीड़ित होने पर समीपस्थ स्वास्थ्य केन्द्र में सम्पर्क कर त्वरित उपचार कराने की समझाईश दी गई।

 इस बारे में छात्र-छात्राओं को अपने घर-परिवार के सदस्यों को भी जागरूक करने कहा गया। इस मौके पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मैदानी अमले द्वारा ग्रामों में जल संरक्षण और जल परीक्षण के विषय में भी अवगत कराया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रणब बैनर्जी, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से क्षमता विकास एवं प्रशिक्षण समन्वयक अविनाश रणबाकला, जल गुणवत्ता समन्वयक नेहा साहू एवं लैब प्रशिक्षु अमित सेठिया, गरिमा बघेल की उपस्थिति में कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।