सहकारी संस्थाओं को मजबूत बनाने, पैक्स समितियों के सशक्तिकरण और लंबित समस्याओं के समाधान पर हुई विस्तृत चर्चा

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Jul 28, 2026 - 20:21
सहकारी संस्थाओं को मजबूत बनाने, पैक्स समितियों के सशक्तिकरण और लंबित समस्याओं के समाधान पर हुई विस्तृत चर्चा
CG VARTA -

28 जुलाई 2026, जगदलपुर: मंत्रालय महानदी भवन में सहकारिता मंत्री केदार कश्यप से प्रदेश के सहकारी बैंकों के अध्यक्षों ने सौजन्य भेंट कर सहकारिता आंदोलन को और अधिक सशक्त बनाने के विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, जगदलपुर के अध्यक्ष दिनेश कश्यप भी शामिल हुए।

बैठक में पैक्स समितियों के माध्यम से किसानों को उपलब्ध कराई जा रही योजनाओं एवं सुविधाओं की समीक्षा की गई। साथ ही प्राथमिक कृषि साख समितियों को मजबूत करने, सहकारी संस्थाओं के कार्य-व्यवसाय के विस्तार और पारदर्शी संचालन पर विशेष जोर दिया गया।

इस दौरान सहकारी बैंकों के अध्यक्षों ने बैंकों एवं समितियों के संचालन से जुड़े विभिन्न लंबित मुद्दों को मंत्री के समक्ष रखा। इनमें रिक्त पदों पर भर्ती, कर्मचारियों के स्थानांतरण, धान खरीदी के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं, कालातीत ऋणों की वसूली, अनुकंपा नियुक्ति, कर्मचारियों के भत्ते तथा एक्सग्रेशिया भुगतान जैसे विषय प्रमुख रहे। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने इन सभी मुद्दों के समाधान के लिए आवश्यक एवं सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।

बैठक में सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने डिजिटल तकनीक के उपयोग, समितियों के आधुनिकीकरण, पारदर्शिता बढ़ाने तथा ग्रामीण स्तर पर जागरूकता अभियान चलाकर सहकारी संस्थाओं को अधिक प्रभावी एवं आत्मनिर्भर बनाने पर भी बल दिया।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।