गुरु पूर्णिमा पर बच्चों के लिए न्यौता भोजन का आयोजन

रिपोर्ट– जय शंकर पांडे

Jul 30, 2026 - 14:26
गुरु पूर्णिमा पर बच्चों के लिए न्यौता भोजन का आयोजन
CG VARTA -

30 जुलाई 2026, लोहंडीगुड़ा । गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर विकासखंड लोहंडीगुड़ा के संकुल उपरमुंडा पारापुर अंतर्गत माध्यमिक शाला बांडापारा पारापुर में संकुल शैक्षिक समन्वयक श्याम पाण्डे द्वारा बच्चों के लिए विशेष न्यौता भोजन का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बच्चों की इच्छा के अनुसार पूड़ी, सब्जी एवं खीर परोसी गई। विद्यार्थियों ने उत्साह और आनंद के साथ भोजन ग्रहण किया तथा विद्यालय परिसर में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया।

संकुल स्तर पर एकरूपता बनाए रखते हुए संकुल उपरमुंडा पारापुर की सभी शालाओं में शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से बच्चों के लिए न्यौता भोजन का आयोजन किया गया। इस पहल ने गुरु-शिष्य परंपरा को सशक्त बनाने के साथ-साथ विद्यालय और समुदाय के बीच आत्मीय संबंधों को भी मजबूत किया।

शिक्षकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में विद्यालय के प्रति अपनत्व, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं। गुरु पूर्णिमा पर आयोजित यह न्यौता भोजन विद्यार्थियों के लिए यादगार और प्रेरणादायी अवसर बन गया।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।