भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का स्वास्थ्य अब पहले से बेहतर , जल्द लौटेंगे छत्तीसगढ़

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Aug 3, 2026 - 15:40
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का स्वास्थ्य अब पहले से बेहतर , जल्द लौटेंगे छत्तीसगढ़
CG VARTA -

2, अगस्त 2026, जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के बस्तर सांसद महेश कश्यप ने भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव का स्वास्थ्य पहले से बेहतर होने की जानकारी साझा की है।

सांसद  कश्यप कहा कि दिल्ली के वेदांता अस्पताल में उपचार पा रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का स्वास्थ्य पहले से बहुत अच्छा है। क्षेत्र की जनता, कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों की प्रार्थना से उनके स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है।

सोमवार को उनकी एक छोटी से सर्जरी होनी है, जिसके बाद देव शीघ्र छत्तीसगढ़ लौटेंगे। भाजपा सांसद महेश कश्यप ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के उत्तम स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।