प्रतिभा को पंख’ टैलेंट तिहार में बच्चों ने दिखाई कला और हुनर, नृत्य-गायन से बांधा समां
रिपोर्ट – जय शंकर पांडे
5 अगस्त 2026, बस्तर । विकासखंड बस्तर के संकुल केंद्र लामकेर एवं सालेमेटा-02 के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को संकुल भवन लामकेर में संकुल स्तरीय टैलेंट तिहार ‘प्रतिभा को पंख’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, चित्रकला, वाद्य यंत्र वादन एवं एकांकी नाटक जैसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

एकल नृत्य में धनेश्वरी एवं आनंदी बघेल, सामूहिक नृत्य में लविना एवं साथी, पायल एवं साथी तथा माध्यमिक वर्ग में गुड़िया एवं साथी की प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरी। वहीं एकल गायन में कांची भोयर, सामूहिक गायन में पायल एवं साथी, वाद्य यंत्र वादन में उमेश कश्यप तथा चित्रकला में नरेंद्र कश्यप एवं ललित भद्रे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उनमें आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच का विकास करना था। आयोजन संकुल समन्वयक धर्मेंद्र कुमार अग्रवानी एवं संतोष अग्रवानी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक राकेश शर्मा, ईश्वर लाल बंजारे, सुनील कुमार मरावी, टेक राम, देव कुमार नाग, कामेश कुमार, मोसू राम सार्दुल, अर्जुन सिंह कोमरा, संगीता शोरी, ललिता धामगए, नेहा कश्यप, गौरी, रामेश्वरी ठाकुर, पार्वती ध्रुव, उमा राज एवं विमला पाण्डेय सहित दोनों संकुलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। समापन पर सभी प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।