जगदलपुर शहरी क्षेत्र की महारानी वार्ड में आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु आवेदन आमंत्रित

Dec 8, 2025 - 18:21
जगदलपुर शहरी क्षेत्र की महारानी वार्ड में आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु आवेदन आमंत्रित
आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु आवेदन,
CG VARTA -

जगदलपुर, 8 दिसम्बर 2025/ एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय, जगदलपुर (शहरी) ने जगदलपुर नगरीय निकाय अंतर्गत महारानी वार्ड-1 में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के लिए आंगनबाड़ी सहायिका के एक रिक्त पद पर सीधी भर्ती हेतु योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

     इच्छुक एवं पात्र महिला उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र 12 दिसंबर की शाम 5 बजे तक कुम्हारपारा जगदलपुर स्थित एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं। यह स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित अंतिम तिथि और समय के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

     आवेदक के लिए अनिवार्य है कि वह 8वीं बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण हो तथा 01 अक्टूबर 2025 की स्थिति में आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम और 44 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि पूर्व में कार्यरत कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं या संगठकों को अधिकतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

     निवास संबंधी सख्त शर्त यह है कि आवेदक को अनिवार्य रूप से उसी वार्ड का स्थायी निवासी होना चाहिए जहाँ आंगनबाड़ी केंद्र स्थित है। निवास के प्रमाणन हेतु वार्ड की अद्यतन मतदाता सूची में नाम दर्ज होना आवश्यक है। यदि मतदाता सूची में नाम नहीं है, तो आवेदन के साथ वार्ड पार्षद या पटवारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र, जिस पर निवास एवं पते का स्पष्ट उल्लेख हो, संलग्न करना अनिवार्य होगा।

      चयन प्रक्रिया विभागीय नियमानुसार होगी और आरक्षित वर्गों (जैसे गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवार, अनुसूचित जाति/जनजाति) की विधवा, परित्यक्ता या निःशक्त महिलाओं को नियमानुसार वरीयता दी जाएगी।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।