होटल एंबीशन के कर्मचारी द्वारा रिसेप्शन से नगदी रकम 100000 चोरी करने वाले एक आरोपी पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Aug 11, 2026 - 19:19
होटल एंबीशन के कर्मचारी द्वारा रिसेप्शन से नगदी रकम 100000 चोरी करने वाले एक आरोपी पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही
CG VARTA -

 थाना कोतवाली 

जिला-बस्तर,जगदलपुर 

दिनाॅंक- 11.08.2026

📌 बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही 

📌 कोतवाली पुलिस की चोर बदमाशों पर लगातार कार्यवाही 

📌होटल एंबीशन के कर्मचारी द्वारा रिसेप्शन से नगदी रकम 100000 चोरी करने वाले एक आरोपी पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही      

📌 आरोपी को चोरी किए नगदी रकम के साथ किया गया गिरफ्तार 

📍नाम आरोपी - अनिमेष बक्सी पिता मिरनाल बक्सी उम्र 24 निवासी 104 सतदल इनक्लेव नोर्य आफिस पारा ए.जी. आफिस के पीछे डोरंडा जिला रांची झारखंड 

       पुलिस अधीक्षक,  शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में 19/07/2026 को होटल एंबीशन के कर्मचारी द्वारा रिसेप्शन के रखे नगदी रकम 100000 रूपये को चोरी करने वाले आरोपी पर, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा, के मार्गदर्शन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक  सुखनंदन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक धोत्रे सुमित कुमार के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 

  ज्ञात हो कि प्रार्थी अरूण कुमार कंसारी होटल एम्बिशन कर्मचारी ने थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 18.07.2026 को एंबीशन होटल के कर्मचारी के रूप में न्यू ज्वाइन करने वाले कर्मचारी अनिमेश बक्शी द्वारा नौकरी ज्वाइन करते ही दिनांक 19/07/26 को करीबन 11 से 12 बजे के मध्य रिसेप्शन के दराज में रखे नगदी रकम 100000 रुपए को चोरी हुई थी उस चोर को पकड़ने मे पुलिस ने सफलता हासिल की है, घटना के तुरंत बाद चोर को पकड़ने हेतु टीम गठित की गई थी पता तलास दौरान होटल एवं शहर के विभिन्न स्थानों में लगे सीसीटीव्ही फूटेज दृश्य अवलोकन किया गया जो सीसीटीव्ही फूटेज के आधार पर आरोपी की शिनाख्त अनिमेष बक्सी पिता मिरनाल बक्सी उम्र 24 निवासी 104 सतदल इनक्लेव नोर्य आफिस पारा ए.जी. आफिस के पीछे डोरंडा जिला रांची झारखंड के रूप में हुई जिसे पता तलाश करने पर सायबर सेल से तकनीकी सहायता के माध्यम से पुणे शहर में होने की जानकारी मिलने पर टीम तैयार कर पुणे से हिरासत आरोपी को पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना कबूल करते हुये चोरी किए नगदी रकम 10,000 को छुपाये स्थान से पेश करने पर विधिवत् जप्त किया कर आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड में लाकर न्यायिक रिमांड दिनांक 11/08/26 को माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-

निरीक्षक - लीलाधर राठौर ,

उनि. - प्रमोद ठाकुर ,अरुण मरकाम, अमित सिदार, 

psi भूपेंद्र पैकरा

Hc - विनोद चांदने 

आरक्षक - भीम मंडावी, राजू बघेल, त्रिनाथ कश्यप, बलराम, सोनू गौतम , हिमांशु ,

नोट - आरोपी के द्वारा तिरुपति आंध्र प्रदेश गोवा कोच्चि तमिलनाडु पुणे में होटलों में इसी तरीका वारदात से लाखो रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।