75 दिनों के ऐतिहासिक उत्सव आज से हुआ प्रारंभ, जगदलपुर में आज से होगी शहर में चहल पहल

पाट जात्रा पूजा विधान के साथ विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा का शुभारंभ

Aug 12, 2026 - 20:57
75 दिनों के ऐतिहासिक उत्सव आज से हुआ प्रारंभ, जगदलपुर में आज से होगी शहर में चहल पहल
CG VARTA -

जगदलपुर, 12 अगस्त 2026/ बस्तर की पावन धरा अपनी समृद्ध परंपराओं और ऐतिहासिक सांस्कृतिक धरोहर के साथ एक बार फिर विश्व के सबसे लंबे चलने वाले लोक-उत्सव की साक्षी बन गई है। बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में बुधवार को हरेली अमावस्या के पावन अवसर पर पाट जात्रा पूजा विधान के साथ विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक 'बस्तर दशहरा पर्व' का विधिवत शुभारंभ हो गया है।

 75 दिनों तक चलने वाले इस अनोखे और अलौकिक उत्सव की शुरुआत के साथ ही रथ निर्माण के लिए ठुरलू खोटला की पूजा अर्चना विधि विधान के साथ की गई।

 इस पावन अवसर पर महापौर  संजय पाण्डे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  बलदेव मंडावी, कलेक्टर  आकाश छिकारा, अपर कलेक्टर  सीपी बघेल, बस्तर दशहरा समिति के सदस्य, पारम्परिक मांझी-चालकी, मेम्बर-मेम्बरीन, पुजारी, पटेल, नाईक-पाईक और बड़ी संख्या में सेवादार उपस्थित रहे।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।