बस्तर में 14 अगस्त को सजेगा स्वतंत्रता दौड़ का मंच , माँ दंतेश्वरी मंदिर से होगी शुरुआत

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Aug 13, 2026 - 20:53
Aug 13, 2026 - 20:55
बस्तर में 14 अगस्त को सजेगा स्वतंत्रता दौड़ का मंच , माँ दंतेश्वरी मंदिर से होगी शुरुआत
CG VARTA -

जगदलपुर, 13 अगस्त 2026/ आजादी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 14 अगस्त को भव्य स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। खेल भावना और देशभक्ति के रंग में रंगे इस गरिमामय आयोजन की शुरुआत प्रातः 7:30 बजे ऐतिहासिक माँ दंतेश्वरी मंदिर परिसर से होगी। मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर यह दौड़ संजय मार्केट, हनुमान मंदिर, हाता ग्राउंड, चांदनी चौक, शहीद पार्क चौक, पुराना बस स्टैंड, एस.बी.आई. चौक, मेन रोड, गोल बाजार चौक और मिताली चौक से गुजरते हुए पुनः माँ दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में संपन्न होगी।

इस स्वतंत्रता दौड़ में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों, पुलिस ट्रेनिंग सेंटर एवं होमगार्ड के जवानों, शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों तथा विभिन्न खेल संघों के खिलाड़ियों की व्यापक सहभागिता रहेगी। इसके साथ ही खेल विभाग द्वारा संचालित 'खेला इंडिया' के तहत पंडरीपानी हॉकी लघु केंद्र सहित कयाकिंग-केनोइंग, आर्चरी और एथलेटिक्स के प्रतिभावान खिलाड़ी भी इस दौड़ में अपना उत्साह दिखाएंगे।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला बस्तर ने जिले के समस्त नागरिकों, युवाओं और खेल प्रेमियों से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने और देशभक्ति के इस उत्सव में सहभागी बनने की अपील की है।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।