महारानी वार्ड में उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान।
रिपोर्ट – जय शंकर पांडे
14 अगस्त 2026, जगदलपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आज जगदलपुर के महारानी वार्ड में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के सामने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्डवासी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, महिलाएं, युवा और बच्चे शामिल हुए। अभियान के दौरान लोगों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए गए तथा प्रत्येक घर, दुकान और प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। 
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देश के प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज से जोड़ने और स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों के प्रति सम्मान प्रकट करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा अवश्य फहराएं तथा राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान बनाए रखें।

आयोजन के दौरान युवाओं और बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर जागरूकता रैली भी निकाली और लोगों को अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव की रक्षा करने तथा स्वतंत्रता दिवस को पूरे सम्मान और गरिमा के साथ मनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

इस दौरान अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष गुलशन नाग, के नेतृत्व में सम्पन्न किया गया। एवं उनके साथ महामन्त्री राहुल पासवान, मुकुल रंगारी कोषअध्यक्ष अंगद लाल नाग और वार्डवासी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
