80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर निवास में बीजापुर कलेक्टर विश्वदीप ने किया ध्वजारोहण

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Aug 15, 2026 - 13:42
80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर निवास में बीजापुर कलेक्टर विश्वदीप ने किया ध्वजारोहण
CG VARTA -

बीजापुर, 15 अगस्त 2026। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर विश्वदीप ने 15 अगस्त को कलेक्टर निवास में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी  नम्रता चौबे, अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर  जागेश्वर कौशल, संयुक्त कलेक्टर उत्तम पंचारी सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर निवास में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।