सूचना के अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Aug 17, 2026 - 19:24
सूचना के अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CG VARTA -

जगदलपुर, 17 अगस्त 2026। सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संभाग आयुक्त कार्यालय में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में संभाग के विभिन्न जिलों से संबंधित अधिकारियों ने सहभागिता की।

        कार्यशाला में अधिकारियों को सूचना के अधिकार अधिनियम के प्रावधानों, आवेदन प्राप्त होने से लेकर सूचना उपलब्ध कराने की प्रक्रिया, समय-सीमा, लोक सूचना अधिकारियों की जिम्मेदारियों तथा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई।

       इस अवसर पर कमिश्नर डोमन सिंह, डिप्टी कमिश्नर  गीता रायस्त, राज्य सूचना आयोग के अवर सचिव  गीता दीवान, राज्य सूचना आयोग के मास्टर ट्रेनर सहित संभाग के विभिन्न जिलों के अधिकारी उपस्थित रहे।

         मास्टर ट्रेनरों द्वारा अधिकारियों को आरटीआई अधिनियम के व्यावहारिक पक्षों से अवगत कराया गया तथा कार्य के दौरान आने वाली जटिलताओं और उनके निराकरण के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यशाला में अधिकारियों को सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

        कार्यशाला का उद्देश्य शासकीय कार्यों में पारदर्शिता को बढ़ावा देने के साथ नागरिकों को सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रभावी लाभ सुनिश्चित करना रहा।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।