करपावंड पुलिस ने स्कूली बच्चों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Aug 20, 2026 - 14:30
करपावंड पुलिस ने स्कूली बच्चों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर
CG VARTA -

20 अगस्त 2026, करपावंड। बस्तर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे साइबर जन-जागरूकता अभियान के तहत थाना करपावंड की टीम ने मंगनार स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता पाठशाला लगाई।

पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ सिन्हा के निर्देश पर, एसडीओपी प्रवीण भारती के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी करपावंड दिलबाग सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों को ऑनलाइन ठगी और नशे से बचने के उपाय बताए गए। मुख्य वक्ता सहायक उप निरीक्षक टिंगाली कश्यप ने बताया कि आजकल ठग खुद को बैंक मैनेजर, कस्टमर केयर अधिकारी या रिश्तेदार बताकर कॉल करते हैं। लॉटरी लगने, इनाम जीतने या खाता बंद होने का डर दिखाकर OTP, UPI पिन और आधार जैसी गोपनीय जानकारी मांगते हैं।

उन्होंने बच्चों से अपील की - किसी भी अनजान कॉल पर अपनी निजी जानकारी न दें, मोबाइल पर आए संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और यदि कोई व्यक्ति पैसे भेजने का दबाव बनाए तो तुरंत अपने शिक्षक, माता-पिता या 1930 साइबर हेल्पलाइन पर संपर्क करें।

सोशल मीडिया और यातायात को लेकर भी दी सीख

एएसआई कश्यप ने कहा कि सोशल मीडिया पर अपनी फोटो, लोकेशन और स्कूल की जानकारी शेयर न करें, अनजान आईडी से दोस्ती न जोड़ें। 

इसके साथ ही बच्चों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताते हुए कहा कि नशे की लत जीवन बर्बाद कर देती है, इसकी शुरूआत बुरी संगत से होती है, इसलिए ऐसे लोगों से दूर रहें। अंत में बच्चों को यातायात नियमों - हेलमेट लगाना, ट्रिपल राइडिंग से बचना और बाइक चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करना - के प्रति भी जागरूक किया गया।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।