शिक्षिका का तबादला निरस्त करने की मांग तेज! मांग पूरी नहीं हुई तो स्कूल में तालाबंदी, बीईओ कार्यालय बकावंड के सामने उग्र आंदोलन की चेतावनी

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Aug 20, 2026 - 15:19
शिक्षिका का तबादला निरस्त करने की मांग तेज! मांग पूरी नहीं हुई तो स्कूल में तालाबंदी, बीईओ कार्यालय बकावंड के सामने उग्र आंदोलन की चेतावनी
तारापुर में शिक्षिका के स्थानांतरण का विरोध, जनपद सदस्य व ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
CG VARTA -

20 अगस्त 2026, जगदलपुर। बस्तर जिले के तारापुर स्थित प्राथमिक शाला की शिक्षिका रेखा अधिकारी के स्थानांतरण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने जिलाधीश महोदय को आवेदन सौंपकर शिक्षिका का स्थानांतरण निरस्त करने की मांग की है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि शिक्षिका का स्थानांतरण प्राथमिक शाला बजावंड में किया गया है, जबकि तारापुर स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात में शिक्षकों की पहले से ही कमी है।

👉ग्रामीणों के अनुसार

 प्राथमिक शाला तारापुर में 193 विद्यार्थी दर्ज हैं और वर्तमान में 4 शिक्षक कार्यरत हैं, जबकि स्कूल में कुल 7 शिक्षकों की आवश्यकता बताई गई है। ऐसे में एक शिक्षिका के स्थानांतरण से विद्यालय में शिक्षकों की कमी और बढ़ने की आशंका जताई गई है।

आवेदन की प्रति 👆

👉आवेदन में कहा गया है कि

 शिक्षिका रेखा अधिकारी का स्थानांतरण बीईओ बकावंड एवं जिला शिक्षा अधिकारी बस्तर के माध्यम से प्राथमिक शाला बजावंड में किया गया है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि जब तारापुर स्कूल में ही शिक्षकों की आवश्यकता है, तो कार्यरत शिक्षिका का स्थानांतरण स्थानीय स्तर पर किस आधार पर किया गया।

👉शिकायतकर्ताओं ने यह भी उल्लेख किया है कि शासन स्तर से शिक्षकों के संलग्नीकरण एवं स्थानांतरण को लेकर स्पष्ट निर्देश हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित मामले में शासन के आदेशों की अनदेखी की गई है।

👉आवेदन में कलेक्टर से शिक्षिका को तारापुर स्कूल में यथावत रखते हुए स्थानांतरण आदेश निरस्त करने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो बीईओ कार्यालय बकावंड के सामने आंदोलन किया जाएगा और स्कूल में तालाबंदी की जाएगी।

"अब देखना होगा कि जिला प्रशासन शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है और शिक्षिका के स्थानांतरण को लेकर उठे सवालों का क्या समाधान निकलता है।"

👉नोट – यह खबर ग्रामीण जनपद सदस्यों व आवेदन के आधार पर प्रेषित की गई है, इस आवेदन के संबंध में अधिकारी का बयान के बाद एक खबर और प्रेषित की जाएगी।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।