नगर निगम की निष्क्रियता से बढ़ा महामारी का खतरा,मलेरिया व पीलिया से तड़प रही जनता, महापौर केवल वाहवाही और फोटो-सेशन में मस्त – सुशील मौर्य

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Aug 21, 2026 - 19:53
नगर निगम की निष्क्रियता से बढ़ा महामारी का खतरा,मलेरिया व पीलिया से तड़प रही जनता, महापौर केवल वाहवाही और फोटो-सेशन में मस्त –  सुशील मौर्य
जनता की जिंदगी से खिलवाड़ बंद करे निगम प्रशासन व भाजपा सरकार,तुरंत युद्धस्तर पर शुरू हो छिड़काव और शुद्ध पेयजल आपूर्ति;अन्यथा होगा उग्र आंदोलन व निगम का घेराव
CG VARTA -

21 अगस्त 2026, जगदलपुर। बस्तर की जनता को बीमारियों की आग में झोंककर कुंभकर्णी नींद सो रहे जगदलपुर नगर निगम प्रशासन,भाजपा सरकार और महापौर के खिलाफ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने जारी तीखे प्रेस वक्तव्य में जगदलपुर नगर निगम की घोर नाकामी, प्रशासनिक संवेदनहीनता और महापौर संजय पांडे के ढुलमुल रवैये की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए सुशील मौर्य ने आगे कहा कि मानसून के बाद से ही जगदलपुर में शहर के सभी वार्डों, अंदरूनी इलाकों और ग्रामीण क्षेत्रों में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए बड़े पैमाने पर कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव और फॉगिंग कराया जाना बेहद अनिवार्य था।

 लेकिन महापौर संजय पांडे और नगर निगम प्रशासन की आपराधिक लापरवाही के कारण आज तक किसी भी वार्ड या ग्रामीण अंचल में न तो छिड़काव हुआ और न ही फॉगिंग मशीनें चालू की गईं। नतीजा यह है कि आज पूरा जगदलपुर मलेरिया की भयंकर चपेट में है और घर-घर में मरीज बिस्तर पकड़े पड़े हैं।

सबसे ज्यादा दूषित पानी से घर-घर में पीलिया फैला हुआ है,अस्पतालों में मरीजों के लिए जगह नहीं है.शुद्ध पेजजल व्यवस्था की शहर में बदहाली है सुशील मौर्य ने कहा महापौर संजय पांडे व नगर निगम शहर के नागरिकों को पीने का साफ पानी तक मुहैया कराने में पूरी तरह नाकाम साबित हुआ है।भाजपा के तमाम नेतागण जनता की मूलभूत सुविधाओं पर चुप्पी साधे बैठे हुए हैं शहर में जगह-जगह टूटी और लीकेज पाइपलाइनों के जरिए नालियों का बदबूदार और दूषित पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। गंदे पानी की सप्लाय के कारण आज जगदलपुर में पीलिया (जॉन्डिस) महामारी का रूप ले चुका है।

 सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की कतारें लगी हैं, लेकिन जनसेवा का दावा करने वाले महापौर और उनकी टीम केवल विज्ञापनों, झूठी वाहवाही और फोटो-सेशन में व्यस्त हैं। जनता की सेहत और जिंदगी से यह खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने आगे कहा कि जगदलपुर शहर के सभी 48 वार्डों, मुख्य मार्गों और आसपास के ग्रामीण इलाकों में तत्काल प्रभाव से कीटनाशक दवाओं का छिड़काव और फॉगिंग शुरू की जाए।लीकेज पाइपलाइन की तुरंत मरम्मत कर जल स्रोतों की सफाई कराई जाए और नागरिकों को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो। मलेरिया व पीलिया से सर्वाधिक प्रभावित वार्डों में तुरंत डॉक्टरों की टीम तैनात कर मुफ्त जांच व इलाज के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएं। 

      सुशील मौर्य ने निगम प्रशासन और महापौर को दोटूक चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि 48 घंटे के भीतर शहर/ग्रामीण में दवाइयों का छिड़काव और गंदे पानी की समस्या का समाधान शुरू नहीं हुआ, तो कांग्रेस पार्टी जनता के स्वास्थ अधिकारों की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरकर उग्र जन-आंदोलन करेगी और नगर निगम का पूर्ण घेराव करेगी। इस दौरान उत्पन्न होने वाले किसी भी जनाक्रोश और कानून-व्यवस्था की स्थिति की संपूर्ण जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन और भाजपा सरकार की होगी।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।