गांव-गांव डिजिटल सेवाओं की पहुंच बढ़ाने VLE को दिया जा रहा आवासीय प्रशिक्षण

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Aug 23, 2026 - 15:03
गांव-गांव डिजिटल सेवाओं की पहुंच बढ़ाने VLE को दिया जा रहा आवासीय प्रशिक्षण
अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों के 35 VLE ले रहे 6 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण, बैंकिंग एवं डिजिटल सेवाओं का दिया जा रहा व्यावहारिक ज्ञान
CG VARTA -

बीजापुर, 23 अगस्त 2026। ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल एवं वित्तीय सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अटल डिजिटल सुविधा केंद्र (ADSK) के VLE के लिए 18 अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक RSETI, बीजापुर में 6 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में जिले के 35 अटल डिजिटल सुविधा केंद्र VLE सहभागिता कर रहे हैं।

प्रशिक्षण के तृतीय दिवस आयोजित बैंकिंग प्रशिक्षण सत्र में CEO, जिला पंचायत बीजापुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने सभी VLE को ग्राम पंचायत स्तर पर CSC की विभिन्न सेवाओं का प्रभावी संचालन करते हुए ग्रामीण नागरिकों तक डिजिटल एवं वित्तीय सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विशेष रूप से Kiosk Banking एवं सेवा सेतु जैसी सेवाओं का ग्राम पंचायत स्तर पर विस्तार करने पर जोर दिया।

CEO महोदया ने कहा कि अटल डिजिटल सुविधा केंद्र ग्रामीण नागरिकों को उनके गांव और पंचायत के समीप ही बैंकिंग सहित विभिन्न डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने VLE को जिम्मेदारी, सक्रियता एवं सेवा भावना के साथ कार्य करते हुए अधिक से अधिक ग्रामीणों को CSC की सेवाओं से जोड़ने के लिए प्रेरित किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य कार्यालय से प्रशिक्षक श्री प्रदीप कुमार एवं श्री रविकांत साहू उपस्थित रहकर VLE को विभिन्न CSC एवं बैंकिंग सेवाओं का प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। इसके साथ ही DPM NRLM भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

प्रशिक्षण के प्रथम तीन दिनों में VLE को लेबर रजिस्ट्रेशन, Agristack Registration, DigiPay एवं बैंकिंग सेवाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

इस 6 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य VLE की क्षमता एवं दक्षता में वृद्धि करते हुए ग्राम पंचायत स्तर पर CSC सेवाओं, Kiosk Banking, सेवा सेतु एवं अन्य डिजिटल सेवाओं का व्यापक विस्तार करना है, ताकि ग्रामीण नागरिकों को आवश्यक डिजिटल एवं वित्तीय सेवाएं सहज रूप से अपने निकट ही उपलब्ध हो सकें।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।