बीजापुर में पहली बार अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के VLE का छह दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आयोजित

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Aug 27, 2026 - 19:40
बीजापुर में पहली बार अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के VLE का छह दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आयोजित
35 VLE ने लिया प्रशिक्षण, ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल एवं बैंकिंग सेवाओं के विस्तार पर जोर
CG VARTA -

बीजापुर, 27 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में पहली बार अटल डिजिटल सुविधा केंद्र (ADSK) के विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर (VLE) के लिए छह दिवसीय भौतिक एवं आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 18 से 24 अगस्त 2026 तक RSETI, बीजापुर में किया गया। प्रशिक्षण के प्रथम बैच में जिले के 35 VLE ने सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बीजापुर श्रीमती नम्रता चौबे की विशेष उपस्थिति रही।

सीईओ जिला पंचायत नम्रता चौबे ने प्रशिक्षणार्थी VLE को संबोधित करते हुए कहा कि अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर पर CSC की विभिन्न डिजिटल एवं नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराकर ग्रामीणों और हितग्राहियों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं प्रदान की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि VLE अपने ही ग्राम पंचायत में रहकर डिजिटल सेवाओं के माध्यम से स्वरोजगार एवं आय के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने प्रत्येक अटल डिजिटल सुविधा केंद्र में CSC Kiosk Banking सेवा प्रारंभ करने पर विशेष जोर दिया। इसके माध्यम से ग्रामीणों को बैंक खाता खोलने, बैंकिंग लेन-देन तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) जैसी सेवाओं का लाभ ग्राम पंचायत स्तर पर मिल सकेगा। इससे ग्रामीणों को छोटी-छोटी बैंकिंग सेवाओं के लिए दूरस्थ क्षेत्रों में बैंक जाने की आवश्यकता कम होगी।

CSC की विभिन्न डिजिटल एवं वित्तीय सेवाओं का दिया गया प्रशिक्षण

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान CSC राज्य कार्यालय की टीम द्वारा VLE को विभिन्न डिजिटल एवं वित्तीय सेवाओं की प्रक्रिया, उपयोग तथा कमीशन से संबंधित जानकारी दी गई। प्रथम दिवस Labour Registration, Agri Stack एवं महतारी वंदन योजना की पंजीयन प्रक्रिया, प्रगति तथा संबंधित सेवाओं में VLE को मिलने वाले कमीशन की जानकारी दी गई।

द्वितीय दिवस DigiPay एप्लीकेशन के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। DigiPay के माध्यम से Aadhaar Enabled Payment System (AePS) द्वारा ग्रामीणों को ग्राम पंचायत स्तर पर बैंकिंग एवं लेन-देन की सुविधा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया समझाई गई।

चतुर्थ दिवस CSC Kiosk Banking सेवा पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। VLE को बताया गया कि सेवा प्रारंभ होने के बाद ग्राम पंचायत स्तर पर ही बैंक खाता खोलने तथा विभिन्न बैंकिंग लेन-देन की सुविधा ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा सकेगी।

पांचवें एवं छठे दिवस Loan Services के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही PAN Card, Passport, NPS, Sewa Setu, Insurance सहित अन्य CSC सेवाओं की जानकारी भी VLE को प्रदान की गई।

ग्रामीणों को गांव में ही मिलेंगी डिजिटल और वित्तीय सेवाएं

प्रशिक्षण कार्यक्रम में Lead Bank Manager, RSETI एवं NRLM की टीम की भी महत्वपूर्ण सहभागिता रही। विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के अधिकारियों और टीम सदस्यों ने VLE को बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं तथा ग्रामीण स्तर पर रोजगार के अवसरों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य VLE को ग्राम पंचायत स्तर पर अधिक से अधिक डिजिटल, वित्तीय एवं नागरिक सेवाएं प्रभावी रूप से उपलब्ध कराने के लिए सक्षम बनाना रहा। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि विभिन्न CSC सेवाओं का प्रभावी संचालन कर VLE को प्रतिमाह लगभग 15 से 20 हजार रुपये तक कमीशन आय अर्जित करने का अवसर प्राप्त हो सकता है।

अटल डिजिटल सुविधा केंद्र की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं की पहुंच बढ़ाने, ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं एवं VLE के लिए स्वरोजगार के नए अवसर विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे डिजिटल सेवाओं और बैंकिंग सुविधाओं का लाभ ग्रामीणों को उनके घर-गांव के करीब ही उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।