कलेक्टर जनदर्शन कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने नागरिकों की सुनी समस्याएं – त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Sep 1, 2026 - 17:25
कलेक्टर जनदर्शन कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने नागरिकों की सुनी समस्याएं – त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
CG VARTA -

जगदलपुर, 1 सितम्बर 2026/ जिला प्रशासन को आम जनता के प्रति अधिक संवेदनशील और जवाबदेह बनाने की पहल के तहत कलेक्टोरेट स्थित प्रेरणा कक्ष में साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन किया गया। इस जनदर्शन में कलेक्टर आकाश छिकारा ने जिले के दूरदराज के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों से सीधा और आत्मीय संवाद स्थापित किया। यहां पहुंचे प्रत्येक नागरिक की शिकायतों और मांगों को कलेक्टर ने पूरी गंभीरता से सुना और उनसे संबंधित दस्तावेजों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। इस दौरान जनदर्शन में विभिन्न जनसमस्याओं और मांगों से जुड़े कुल 22 आवेदन प्राप्त हुए।

      प्राप्त सभी 22 आवेदनों पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर  छिकारा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्रस्तुत प्रत्येक प्रकरण को प्राथमिकता पर रखा जाए। उन्होंने नागरिकों के आवेदन का समय-सीमा तय कर उनका गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और संतोषजनक समाधान धरातल पर सुनिश्चित करने कहा। किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

      प्रशासन की इस सीधी पहल का मुख्य ध्येय नागरिकों और अधिकारियों के मध्य की दूरी को समाप्त करना और जनता तक सीधी पहुंच सुनिश्चित करना है।

इसी क्रम में जिला प्रशासन द्वारा यह व्यवस्था नियमित रूप से लागू की गई है, जिसके तहत प्रत्येक मंगलवार को दोपहर ठीक 1 बजे से प्रेरणा कक्ष में स्वयं कलेक्टर उपस्थित रहकर आमजन की समस्याएं सुनेंगे। प्रशासन ने जिले वासियों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं और मांगों के त्वरित निराकरण के लिए निर्धारित समय पर उपस्थित होकर इस व्यवस्था का लाभ उठा सकते हैं।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।