प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के विशेष अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी “ सेवा संकल्प अभियान ” आयोजित कार्यशाला एवं कार्यसमिति बैठक सम्पन्न।

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Sep 4, 2026 - 17:32
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के विशेष अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी “ सेवा संकल्प अभियान ” आयोजित कार्यशाला एवं कार्यसमिति बैठक सम्पन्न।
CG VARTA -

जगदलपुर 4 सितंबर 2026 / भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के विशेष अवसर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी “सेवा संकल्प अभियान” के संदर्भ में आयोजित कार्यशाला एवं जिला भाजपा बस्तर की कार्यसमिति बैठक भाजपा कार्यालय जगदलपुर में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर अभियान की रूपरेखा, आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

 

प्रधानमंत्री के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हम सभी कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण के साथ जुटेंगे।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, छत्तीसगढ़ वन मंत्री केदार कश्यप बस्तर के सांसद महेश कश्यप,भाजपा बस्तर संभाग के सह प्रभारी हरपाल सिंग भामरा , भाजपा बस्तर जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे सहित जिला भाजपा के सभी सम्माननीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहें।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।