बस्तर में अजा-अजजा उद्यमियों के लिए विशेष वेंडर विकास कार्यक्रम 8 सितंबर को

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Sep 6, 2026 - 17:32
बस्तर में अजा-अजजा उद्यमियों के लिए विशेष वेंडर विकास कार्यक्रम 8 सितंबर को
CG VARTA -

जगदलपुर, 06 सितम्बर 2026/ भारत सरकार के अंतर्गत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय कार्यरत राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड के नेशनल एससी-एसटी हब कार्यालय भुवनेश्वर द्वारा इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के संयुक्त तत्वावधान में बस्तर जिले के उद्यमियों के लिए एक दिवसीय विशेष उद्यमी जागरूकता एवं वेंडर विकास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम आगामी 8 सितंबर को सुबह 9:30 बजे से जगदलपुर के नगर पालिक निगम स्थित वीर सावरकर कम्युनिटी हॉल में संपन्न होगा।

        इस वेंडर विकास कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बस्तर क्षेत्र के मौजूदा और नए आकांक्षी अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के सूक्ष्म एवं लघु उद्यमियों को केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और विभिन्न सरकारी विभागों के साथ सीधे जोड़ना है।

कार्यक्रम के जरिए उद्यमियों को केंद्र सरकार की सार्वजनिक खरीद नीतियों, उपलब्ध व्यापारिक अवसरों, वेंडर विकास की प्रक्रियाओं और मजबूत बिजनेस लिंकेज स्थापित करने के तौर-तरीकों से विस्तार से अवगत कराया जाएगा, ताकि सरकारी खरीद में उनकी भागीदारी को अधिकतम स्तर तक बढ़ाया जा सके। 

नेशनल एससी-एसटी हब भुवनेश्वर के उप महाप्रबंधक एवं प्रभारी एसके साहा ने बस्तर जिले के समस्त पात्र उद्यमियों से इस मंच का भरपूर लाभ उठाने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि यह कार्यशाला स्थानीय स्तर पर उद्यमिता को नई दिशा देने, स्वरोजगार के अवसरों को गति प्रदान करने और पिछड़े व जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों के उद्यमियों को राष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखला की मुख्यधारा से जोड़ने में मील का पत्थर साबित होगी।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।