नानगुर मंडल में सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला आयोजित, जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का संकल्प

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Sep 9, 2026 - 08:11
नानगुर मंडल में सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला आयोजित, जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का संकल्प
CG VARTA -

नानगुर, 9 सितम्बर 2026। भारतीय जनता पार्टी नानगुर मंडल द्वारा 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर मंडल कार्यसमिति की बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने मोबाइल के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

कार्यशाला के मुख्य वक्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं को मंडल के प्रत्येक घर तक पहुंचाना भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के साथ यह भी सुनिश्चित किया जाए कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिले।

कार्यक्रम में मंडल प्रभारी सुब्रतो विश्वास, मंडल अध्यक्ष हरिराम मंडावी, सतीश सेठिया, धरमू मंडावी, चंद्रकांत सेठिया, नीलांबर सेठिया, भाजपा जिला किसान मोर्चा कोषाध्यक्ष प्रकाश रावल, शरद श्रीवास्तव सहित भाजपा पदाधिकारी एवं विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यशाला में सेवा, समर्पण और जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।