राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में 8 स्वर्ण, 14 रजत और 8 कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Sep 10, 2026 - 20:00
राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में 8 स्वर्ण, 14 रजत और 8 कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान
तैराकी में बीजापुर के खिलाड़ियों ने लहराया परचम
CG VARTA -

बीजापुर 10 सितम्बर 2026, । 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 में बीजापुर स्पोर्ट्स अकैडमी के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले को गौरवान्वित किया है। बिलासपुर में 3 से 6 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता की तैराकी स्पर्धा में बीजापुर के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में 8 स्वर्ण, 14 रजत और 8 कांस्य सहित कुल 30 पदक अपने नाम किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अंडर-19 छात्राओं ने द्वितीय तथा अंडर-14 छात्राओं ने तृतीय स्थान प्राप्त कर बस्तर संभाग का नाम रोशन किया।

अंडर-14 वर्ग में सपना ने 2 स्वर्ण और 2 रजत पदक हासिल किए। अक्षय ने 1 रजत, सुभाष ने 1 कांस्य तथा तमन्ना ने 1 रजत और 1 कांस्य पदक जीता।

अंडर-17 वर्ग में बबलू ने 3 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सरैया ने 1 रजत और 1 कांस्य, संदीप ने 1 कांस्य, रीता ने 3 रजत, गुंजन ने 1 रजत और 1 कांस्य, रमादेवी ने 1 रजत और 1 कांस्य तथा साधना ने 1 रजत पदक अपने नाम किया।

अंडर-19 वर्ग में साधना ने 2 स्वर्ण और 2 रजत, जबकि अक्षिता ने 1 स्वर्ण और 3 रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के पीछे उनकी नियमित अभ्यास, कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ प्रशिक्षक दीप्ति वर्मा के तकनीकी प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। खिलाड़ियों की सफलता से बीजापुर स्पोर्ट्स अकैडमी और जिले में उत्साह का माहौल है।

कलेक्टर श्री विश्वदीप एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ते हुए जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी  राजेश पाण्डेय, डीएमसी भवानी शंकर रेड्डी,सहायक आयुक्त आदिवासी विकास देवेन्द्र कुमार पटले सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बीजापुर के तैराकों की यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि संसाधनों और अवसरों के साथ सही प्रशिक्षण एवं निरंतर मेहनत मिले तो जिले की प्रतिभाएं राज्य स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।