8.414 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा को उड़ीसा से आगरा उत्तरप्रदेश ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Sep 12, 2026 - 18:09
8.414 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा को उड़ीसा से आगरा उत्तरप्रदेश ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
CG VARTA -

थाना – नगरनार जिला बस्तर

दिनांक 12.09.2026

अपराध क्रमांक 132/2026 धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट

▪️बस्तर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार कार्यवाही जारी है।

▪️अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार।

▪️आरोपी के कब्जे से कुल 8.414 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त।

▪️जप्त गांजा की कीमत करीबन 4,20,700/ रूपये।

▪️आरोपी द्वारा जप्त गांजा को उड़ीसा से आगरा उत्तरप्रदेश ले जा रहा था।

▪️ थाना नगरनार क्षेत्र अंतर्गत की गई कार्यवाही ।

▪️गिरफ्तार आरोपी का नाम 

> सिकन्दर पिता गुलाब सिंह जाति जाट उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम नगला ह‌ट्टी थाना मलपुरा जिला आगरा उ०प्र०

▪️जप्त सामान

01. मादक पदार्थ गांजा कुल 8.414 किलोग्राम कीमती 4,20,700/रू.

02. एक मोटोरोला कंपनी का मोबाईल फोन कीमती 10,000/ रूपये,

03. नगदी रकम 3000/ रूपये।

उड़ीसा राज्य से छत्तीसगढ़ राज्य की ओर होने वाले अवैध मादक पदार्थ गांजा के तस्करी पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक महोदय  शलभ कुमार सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय  सुखनंदन राठौर के दिशा निर्देशन, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सुमीत कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक विकेश तिवारी के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित किया गया है जिस पर थाना नगरनार पुलिस टीम के द्वारा गांजा तस्करो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

दिनांक 11.09.2026 को मुखबिर सूचना मिला कि एक व्यक्ति अपने कब्जे के पीठठु बैग में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर उड़ीसा प्रांत से धनपुंजी के रास्ते जगदलपुर की ओर विक्रय करने हेतु ले जाने वाला है कि सुचना पर हमराह स्टाप व गवाहो के ग्राम धनपुंजी की ओर रवाना होकर धनपुंजी फारेस्ट नाका के पास पहुंचकर आने जाने वालो व्यक्तियों को चेक किया जा रहा था उसी समय मुखबीर के बताये हुलिये का व्यक्ति पैदल फारेस्ट नाका धनपुंजी की ओर आता दिखाई दिया जिसे रोककर नाम पता पुछने पर अपना सिकन्दर पिता गुलाब सिंह जाति जाट निवासी ग्राम नगला हट्टी थाना मलपुरा जिला आगरा उ०प्र० का होना बताये।

आरोपी के कब्जे के पीठठु बैग का तलाशी लेने पर कुल 03 पैकेट जुमला वजन 8.414 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 4,20,700/ रूपये को बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20 एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

▪️महत्वपुर्ण भुमिका अदा करने वाले अधिकारी का नाम

 निरीक्षक विकेश तिवारी

, सउनि दिनेश सिंह ठाकुर,

प्रआर, अजय साहु,

 लुईस लकड़ा,

 आरक्षक दशरू नाग,

सुकमन पाण्डे ,

बलराम कश्यप,

 चंद्रकुमार कंवर

भुनेश्वर बाकड़ा का विशेष योगदान रहा है।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।