सेवा संकल्प अभियान, सोशल मीडिया रील प्रतियोगिता बनेगी युवाओं के बीच मुख्य आकर्षण

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Sep 13, 2026 - 21:37
सेवा संकल्प अभियान, सोशल मीडिया रील प्रतियोगिता बनेगी युवाओं के बीच मुख्य आकर्षण
CG VARTA -

जगदलपुर, 13 सितम्बर 2026/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस तथा उनके सार्वजनिक व प्रशासनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे माह चलने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' की शुरुआत जगदलपुर में ऐतिहासिक भव्यता के साथ होने जा रही है। इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर स्थित माँ दंतेश्वरी मंदिर परिसर सहित ऐतिहासिक सिरहासार चौक पर 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जहाँ एक साथ सवा लाख दीये प्रज्वलित कर पूरे परिसर को रोशनी से जगमग किया जाएगा।

 अगले महीने भर चलने वाले इस महाअभियान में डिजिटल युग के युवाओं को विकास और जनसेवा की धारा से जोड़ने के लिए आयोजित की जा रही सोशल मीडिया रील प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण का केंद्र बनेगी।

स्थानीय प्रतिभाओं, स्कूली-कॉलेज के छात्र-छात्राओं और युवाओं को अपनी रचनात्मकता दिखाने का मौका देने के लिए यह प्रतियोगिता रखी गई है, जिसमें बस्तर के बदलते स्वरूप और सेवा कार्यों पर आधारित सर्वश्रेष्ठ रील्स बनाने वाले शीर्ष तीन विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

जिसमें अधिकाधिक छात्र-छात्राओं तथा युवाओं को सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की गई है।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।