जनदर्शन में गजानंद को मिली बड़ी राहत , पढ़ाई जारी रखने के लिए कलेक्टर ने दिया मदद का भरोसा

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Sep 15, 2026 - 17:25
जनदर्शन में गजानंद को मिली बड़ी राहत , पढ़ाई जारी रखने के लिए कलेक्टर ने दिया मदद का भरोसा
CG VARTA -

जगदलपुर, 15 सितंबर 2026/ कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक 'कलेक्टर जनदर्शन' कार्यक्रम में जिले के नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान कुल 7 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर कलेक्टर आकाश छिकारा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल और प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

          जनदर्शन में दरभा तहसील के ग्राम अलवा निवासी गजानंद मण्डावी ने अपनी उच्च शिक्षा को लेकर गुहार लगाई। गजानंद ने आवेदन में बताया कि वह अनुसूचित जनजाति वर्ग और बीपीएल परिवार से आते हैं। उनके पिता दिव्यांग हैं और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। गजानंद 'इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट' डिग्री कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण शिक्षण शुल्क और हॉस्टल शुल्क वहन करने में असमर्थ हैं। छात्र की लगन और पारिवारिक स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने डीएमएफ मद से आवश्यक सहयोग दिलाने का भरोसा दिया।

 जनदर्शन में कलेक्टर के इस संवेदनशील रुख से गजानंद के चेहरे पर राहत लौटी और उनके आगे की पढ़ाई के सपने को नई उम्मीद मिली।

       इस अवसर पर वन मंडलाधिकारी दीपेश कपिल, अपर कलेक्टर  सीपी बघेल, सहायक कलेक्टर यशवंत नायक सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।