विश्व ओजोन दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने कन्या शिक्षा परिसर में किया वृक्षारोपण

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Sep 16, 2026 - 18:45
विश्व ओजोन दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने कन्या शिक्षा परिसर में किया वृक्षारोपण
CG VARTA -

जगदलपुर, 16 सितंबर 2026। विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर 16 सितंबर को वन छत्तीसगढ़ गर्ल्स बटालियन एनसीसी, परचनपाल के अधीन संचालित कन्या शिक्षा परिसर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत ओजोन परत संरक्षण विषय पर लेक्चर, जागरूकता रैली एवं वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर एनसीसी कैडेटों एवं विद्यालय की छात्राओं ने मिलकर *“एक पेड़ माँ के नाम”* अभियान के तहत पौधरोपण किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को ओजोन परत के महत्व, उसके क्षरण के कारणों तथा ओजोन परत को होने वाले नुकसान को रोकने के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।

एनसीसी कैडेटों ने रैली के माध्यम से ओजोन परत संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने और प्रकृति की रक्षा करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, एनसीसी अधिकारी, एनसीसी कैडेट्स एवं विद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण एवं ओजोन परत की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।