सीएम हेल्पलाइन और जनदर्शन के आवेदनों का तय समय में करें समाधान

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Sep 18, 2026 - 18:37
सीएम हेल्पलाइन और जनदर्शन के आवेदनों का तय समय में करें समाधान
CG VARTA -

जगदलपुर, 18 सितम्बर 2026/ कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशानुसार शुक्रवार को कलेक्टोरेट के आस्था कक्ष में अपर कलेक्टर सीपी बघेल ने विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में सीएम हेल्पलाइन, कलेक्टर जनदर्शन, आमचो बस्तर, पीजी पोर्टल और समय-सीमा के लंबित आवेदनों की विभागवार समीक्षा की।

           अपर कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता से प्राप्त शिकायतों का तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निराकरण किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन मामलों में जांच और कार्रवाई पूरी हो चुकी है, उनकी प्रतिवेदन रिपोर्ट तुरंत संबंधित पोर्टल पर अपलोड कर प्रकरणों को विलोपित किया जाए, ताकि पोर्टल पर अनावश्यक पेंडेंसी न दिखे।  

इसके साथ ही विशेष रूप से सीएम हेल्पलाइन और जनदर्शन के आवेदकों से संपर्क स्थापित कर उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान करने तथा उनकी संतुष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से कहा गया कि आगामी समीक्षा बैठकों से पूर्व सभी लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण अवश्य किया जाए।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।