विहिप-बजरंग दल की बैठक में सामाजिक सौहार्द और समरसता को मजबूत करने पर जोर।
रिपोर्ट – जय शंकर पांडे
20 सितम्बर 2026, जगदलपुर/ विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) बजरंग दल द्वारा आयोजित 'सामाजिक समरसता बैठक' बस्तर जिले के जगदलपुर नगर के सीरासार भवन में सम्पन्न हुआ।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिन्दू समाज को एकजुट करना और जातिगत भेदभाव व छुआछूत को समाप्त कर आपसी सौहार्द बनाए रखना एवं तत्कालिक परिस्थिति में उत्पन्न कथाकथित छात्र आंदोलन के नाम पर देश विरोधी भावना से देश की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों से युवाओं को दूर रखना,।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रांत मंत्री पूर्णेन्द्र सिन्हा जी छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रांत सह मंत्री रवि ब्रह्मचारी जी एवं छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रांत समरसता प्रमुख अखिलेश लूनिया जी उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में समरसता प्रमुख लूनिया जी के द्वारा उनका उद्बोधन प्राप्त हुआ और इस कार्यक्रम में सभी समाजों के समाज प्रमुख विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल जिला बस्तर के सभी दायित्ववान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता गण,सभी प्रखंड के दायित्वान पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एवं आम नागरिकों की उपस्थित में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
