बाइस वर्षों बाद ईसाई धर्म छोड़ छह सदस्यों ने पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ हुई सनातन धर्म में वापसी – धनुर्जय बघेल

छह सदस्यों की घर वापसी

Sep 28, 2026 - 23:08
बाइस वर्षों बाद ईसाई धर्म छोड़ छह सदस्यों ने पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ हुई सनातन धर्म में वापसी – धनुर्जय बघेल
CG VARTA -

28 सितंबर 2026, जगदलपुर। जगदलपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कुंरदी के सुलियागुड़ा पारा में आज कचरा पाटी परगना माहरा समाज के नेतृत्व में एक परिवार के छह सदस्यों ने बाइस वर्षों से अपनाए ईसाई धर्म को छोड़कर पुनः अपनी पारंपरिक संस्कृति,रीति रिवाज और सामाजिक परंपराओं से पुनः जुड़ने की इच्छा के साथ सनातन धर्म अपनाया।

गांव की पारंपरिक रीति रिवाज एवं विधि विधान के अनुसार नाइक,पाइक एवं माहरा समाज के समाज प्रमुखों तथा ग्रामीणों की उपस्थिति में रुक्मणी कश्यप,बुदरी कश्यप,बाबूलाल कश्यप,राजमनी कश्यप,राममूर्ति कश्यप एवं अमन कश्यप ने सनातन धर्म स्वीकार किया।

धनुर्जय बघेल ने कहा कि बाइस वर्षों बाद परिवार का अपनी मूल सनातन परंपरा और संस्कृति से पुनः जुड़ना स्वागतयोग्य है। यह परिवार का स्वेच्छा से लिया गया निर्णय है। समाज उनकी परंपरा और सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने की भावना का सम्मान करता है।

कार्यक्रम में कचरा पाटी परगना माहरा समाज अध्यक्ष धनुर्जय बघेल एवं संरक्षक प्रेम चालकी, नाइक पाइक सहित समाज प्रमुख और ग्रामीण उपस्थित रहे।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।