बस्तर जिला शिक्षा अधिकारी ने हाथों-हाथ लिया ढेंकी का कुटा चावल

महिला स्व-सहायता समूह की पहल को मिला प्रशासनिक संबल

Sep 29, 2026 - 20:31
बस्तर जिला शिक्षा अधिकारी ने हाथों-हाथ लिया ढेंकी का कुटा चावल
CG VARTA -

जगदलपुर, 29 सितम्बर 2026/ पारंपरिक स्वाद और सेहत से भरपूर ढेंकी के कुटे चावल की महक अब प्रशासनिक गलियारों तक पहुँच चुकी है। ग्राम नेतानार के सूरज महिला स्व-सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए शुद्ध एवं पारंपरिक ढेंकी चावल को अधिकारियों ने बेहद उत्सुकता से हाथों-हाथ लिया।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  तन्मय खन्ना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने न केवल इस जैविक चावल की गुणवत्ता की सराहना की, बल्कि स्वयं आगे आकर इसकी खरीदारी भी की।

समूह द्वारा तैयार किया गया यह चावल पूरी तरह से पारंपरिक पद्धति से ढेंकी द्वारा हाथ से कूटा गया है, जो शत-प्रतिशत प्राकृतिक और अनपॉलिशड है। आधुनिक मशीनों की पॉलिशिंग से मुक्त होने के कारण इसके आवश्यक पोषक तत्व और रेशे पूरी तरह सुरक्षित रहते हैं, जिससे इसमें परंपरा का स्वाद, सेहत का साथ और गांव की सोंधी खुशबू का अनूठा संगम देखने को मिलता है।

सीईओ तन्मय खन्ना एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की गई इस पहल ने समूह की महिलाओं का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया है। अधिकारियों का मानना है कि पारंपरिक और जैविक खान-पान न केवल पोषण की दृष्टि से उत्तम है, बल्कि ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम भी है।

अधिकारियों की इस सीधी खरीदारी से ग्रामीण महिलाओं को अपनी मेहनत का उचित मूल्य मिल रहा है और स्थानीय स्तर पर आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ है।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।