बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच विधायक विनायक गोयल ने वितरित की राहत सामग्री

243 कंबल, 70 गंजी-बर्तन एवं 64 त्रिपाल का किया गया वितरण

Sep 30, 2026 - 18:47
बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच विधायक विनायक गोयल ने वितरित की राहत सामग्री
CG VARTA -

30 सितंबर 2026, जगदलपुर ! लोहण्डीगुड़ा क्षेत्र में हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए आज लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं गांवों में राहत सामग्री का वितरण किया गया। चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल जी ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उन्हें आवश्यक राहत सामग्री प्रदान की और प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली।

बाढ़ के कारण कई परिवारों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है। ऐसे समय में प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने के उद्देश्य से लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक श्री विनायक गोयल ने स्वयं प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर राहत सामग्री वितरित की।

इस दौरान ग्राम पंचायत टाकरागुड़ा में 60 कंबल, ग्राम पंचायत बड़ाजी में 64 त्रिपाल, चन्दरपुर में 70 गंजी-बर्तन, चित्रकोट के बहारगुड़ा पारा में 60 कंबल, उसरी बेड़ा में 46 कंबल तथा धाराऊर चित्रकोट में 77 कंबल बाढ़ प्रभावित परिवारों को वितरित किए गए। इस प्रकार कुल 243 कंबल, 70 गंजी-बर्तन एवं 64 त्रिपाल का वितरण किया गया।

विधायक विनायक गोयल ने प्रभावित परिवारों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को सुना तथा उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा रहना समाज और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। राहत सामग्री के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

विधायक ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को जिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, उनकी जानकारी लगातार ली जा रही है। प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित स्तर तक पहुंचाने तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में वे अकेले नहीं हैं और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

राहत सामग्री वितरण के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए विधायक श्री विनायक गोयल के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय स्तर पर बाढ़ से प्रभावित परिवारों की स्थिति एवं उनकी आवश्यकताओं पर भी चर्चा की गई।

इस राहत वितरण अभियान के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाने के साथ-साथ प्रभावित ग्रामीणों के साथ प्रत्यक्ष संवाद भी स्थापित किया गया। बाढ़ के बाद उत्पन्न परिस्थितियों में कंबल, त्रिपाल एवं घरेलू उपयोग की सामग्री मिलने से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत मिली।

जिला पंचायत सदस्य चन्द्रभान कश्यप, मण्डल अध्यक्ष मंगतुराम कश्यप जनपद उपाध्यक्ष बसंत कश्यप जी, नरसिंह ठाकुर जी, लच्छिन यादव जी, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष शिवनंदन पेगड़ जी, नरेश कापडे़ जी, तुलुराम कश्यप जी, सीताराम मण्डावी जी, सरपंच भरत कश्यप जी, लखन ठाकुर जी, बालसिंह ठाकुर जी, मिटकु राम बघेल जी, तरूण पाणीग्राही जी, एवं अन्य जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।