महात्मा गांधी जयंती पर CISF NSL नगरनार ने चलाया स्वच्छता अभियान

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Oct 2, 2026 - 14:04
महात्मा गांधी जयंती पर CISF NSL नगरनार ने चलाया स्वच्छता अभियान
CG VARTA -

जगदलपुर:- 02 अक्टूबर 2026। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को CISF NSL नगरनार द्वारा ग्राम पंचायत नगरनार में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सामूहिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना रहा।

सुबह 08:30 बजे आयोजित इस स्वच्छता अभियान के दौरान नगरनार पंचायत क्षेत्र के सब्जी मंडी परिसर, स्कूल परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई। अभियान में CISF NSL नगरनार के कमांडेंट राघवेंद्र सिंह, डिप्टी कमांडेंट सनिश एम. सहित CISF के अधिकारी एवं बल सदस्य उपस्थित रहे।

कमांडेंट राघवेंद्र सिंह की देखरेख में CISF के जवानों एवं अधिकारियों ने पूरी तत्परता और लगन के साथ स्वच्छता अभियान में सहभागिता निभाई। इस दौरान उपस्थित CISF बल सदस्यों ने स्वच्छता बनाए रखने तथा अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने की शपथ भी ली।

अभियान के माध्यम से स्वच्छता को केवल एक दिन का कार्यक्रम न मानकर इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश सभी जवानों द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में CISF के अधिकारियों एवं बल सदस्यों की सक्रिय सहभागिता से स्वच्छता अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा गया कि स्वच्छ परिसर केवल हमारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज की पहचान है। स्वच्छता को आदत बनाकर ही स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर नगरनार का निर्माण किया जा सकता है। 

कार्यक्रम CISF अधिकारियों एवं बल सदस्यों की सक्रिय सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।