तोकापाल ‘सेवा सेतु’ शिविर में 165 प्रकरणों का मौके पर समाधान, हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Oct 5, 2026 - 21:43
तोकापाल ‘सेवा सेतु’ शिविर में 165 प्रकरणों का मौके पर समाधान, हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात
CG VARTA -

जगदलपुर, 05 अक्टूबर 2026/ ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को सीधे चैपाल तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकासखंड तोकापाल के तोकापाल बाजार स्थल में ‘सेवा सेतु’ शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की व्यापक सहभागिता देखने को मिली, जहां विभिन्न जनसमस्याओं और मांगों से संबंधित कुल 165 आवेदन प्राप्त हुए।

 इन सभी प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शिविर में आठ नवीन आयुष्मान कार्ड बनाए गए और नेत्र परीक्षण उपरांत संबंधित 18 व्यक्तियों को चश्मा प्रदान कर नियमित उपयोग करने की समझाईश दी गई।

        इस शिविर में जनसमस्याओं के निवारण के साथ-साथ स्वास्थ्य और राजस्व सेवाओं का सीधा लाभ भी ग्रामीणों तक पहुंचाया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष ओपीडी संचालित कर कुल 68 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया, साथ ही बीपी, शुगर, नेत्र परीक्षण के उपरांत जरूरतमंदों को दवाइयां वितरित किया गया। इसके साथ ही 05 हितग्राहियों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए आयुष्मान कार्ड भी प्रदान किए गए। राजस्व एवं पहचान संबंधी दस्तावेजों के त्वरित प्रदाय के अंतर्गत खसरा-बीवन प्रदाय सहित नामांतरण, ऋण पुस्तिका द्वितीय प्रति प्रदाय किया गया। वहीं स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नन्हें बच्चों को अन्न प्राशन्न कराया गया।

        इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष रामबत्ती भण्डारी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रितेश जोशी, जिला पंचायत सदस्य कामदेव बघेल एवं पदमिनी कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधि और एसडीएम सतेंद्र बंजारे, सीईओ जनपद पंचायत नीलू तिर्की तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।