बस्तर विकासखंड के घोटिया में ‘सेवा सेतु शिविर’ में हितग्राहियों को मिली सौगातें

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Oct 5, 2026 - 21:51
बस्तर विकासखंड के घोटिया में ‘सेवा सेतु शिविर’ में हितग्राहियों को मिली सौगातें
CG VARTA -

जगदलपुर, 05 अक्टूबर 2026/ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को सीधे आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकासखण्ड बस्तर अंतर्गत घोटिया में एक वृहद ‘सेवा सेतु शिविर’ का गरिमामयी आयोजन संपन्न हुआ। इस मौके पर जनपद पंचायत अध्यक्ष संतोष बघेल एवं जिला पंचायत सदस्य श्री निर्देश दीवान और क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

         शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के समन्वय से ग्रामीणों को सीधे लाभान्वित करते हुए कई महत्वपूर्ण सौगातें प्रदान की गईं। इस अवसर पर जहां प्रधानमंत्री आवास योजना के 05 हितग्राहियों को नवनिर्मित आवासों की चाबियां सौंपी गईं, वहीं दूसरी ओर स्वरोजगार व आर्थिक संबल के लिए दो महिला समूह को बैंक लोन के चेक वितरित किए गए। वहीं स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 05 हितग्राहियों को व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत 05 किसानों को बीमा प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

 सरस्वती सायकिल योजनांतर्गत तीन स्कूलों के पात्र छात्राओं को निःशुल्क साइकिल प्रदान किया गया। इसके साथ ही शिविर स्थल पर ही श्रम कार्ड, पहचान पत्र (आधार) तथा राशन कार्ड से जुड़े आवश्यक पंजीकरण एवं सुधार कार्य तेजी से निपटाए गए, जबकि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां उपलब्ध कराईं। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले मैदानी कर्मचारियों को उनके समर्पण के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने इस सफल आयोजन के लिए शासन-प्रशासन के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।