बस्तर ओलंपिक 2026, वन मंत्री केदार कश्यप ने खुद कराया बस्तर ओलंपिक में पंजीयन

अधिकाधिक पंजीयन पर जोर देते हुए कहा-हर गांव की प्रतिभा पहुंचे मैदान तक

Oct 7, 2026 - 17:12
बस्तर ओलंपिक 2026, वन मंत्री केदार कश्यप ने खुद कराया बस्तर ओलंपिक में पंजीयन
CG VARTA -

जगदलपुर, 07 अक्टूबर 2026/ जगदलपुर के धरमपुरा स्थित खेल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर ओलंपिक 2026 में स्वयं पंजीयन कराया और बस्तर ओलम्पिक के शुभंकर के साथ फोटो खिंचवाई।

         इस मौके पर उन्होंने बस्तर ओलम्पिक 2026 के लिए अधिकाधिक खेल प्रतिभाओं, युवाओं और महिलाओं के पंजीयन पर जोर देते हुए कहा कि बस्तर ओलंपिक गांव-गांव की खेल प्रतिभाओं को अवसर देने का बड़ा मंच है। वर्ष 2025 में 3 लाख 91 हजार 289 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया था।

 इस बार दोगुने पंजीयन का लक्ष्य है, इसे ध्यान रखते हुए ज्यादा से ज्यादा प्रतिभागियों की सहभागिता के लिए प्रयास जरूरी है।

           उन्होंने जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से अधिक से अधिक खिलाड़ियों को जोड़ने की अपील करते हुए कहा कि ‘नया बस्तर’ की पहचान उसके प्रतिभाशाली युवाओं से बनेगी। इस दौरान विधायक चित्रकोट श्री विनायक गोयल समेत अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।