161 नवनियुक्त नगर सैनिकों का दीक्षांत समारोह संपन्न ,मुख्य अतिथि श्री वीके लकड़ा ने ली परेड की सलामी

Dec 16, 2025 - 19:12
161 नवनियुक्त नगर सैनिकों का दीक्षांत समारोह संपन्न ,मुख्य अतिथि श्री वीके लकड़ा ने ली परेड की सलामी
CG VARTA -

जगदलपुर, 16 दिसम्बर 2025/ रायपुर संभाग के 161 नवनियुक्त नगर सैनिकों के 34 दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण सत्र का आज गरिमामय समापन हुआ। इस अवसर पर आयोजित भव्य दीक्षांत परेड समारोह में जवानों ने अद्भुत अनुशासन और कर्तव्य निष्ठा का परिचय दिया। उल्लेखनीय है कि नवनियुक्त नगर सैनिकों को शारीरिक और मानसिक रूप से दक्ष बनाने के लिए आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षण प्रभारी श्री संजय मिश्रा एवं जिला सेनानी श्री संतोष मार्बल के कुशल नेतृत्व में किया गया। उनके मार्गदर्शन में पिछले 34 कार्य दिवसों के दौरान जवानों ने कठिन परिश्रम करते हुए बुनियादी प्रशिक्षण की बारीकियों को सीखा, जिसका प्रदर्शन आज की परेड में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर आयोजित इस दीक्षांत समारोह में मुख्यालय के सीनियर स्टाफ ऑफिसर तथा बस्तर संभाग के प्रभारी संभागीय सेनानी श्री वीके लकड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि श्री लकड़ा ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली और नवनियुक्त सैनिकों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें जनसेवा के लिए प्रेरित किया।

        इस समारोह की गरिमा बढ़ाने के लिए बस्तर संभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बस्तर संभाग के समस्त जिला सेनानी विशेषकर श्री पीवी सितार एवं श्री मनोहर चैहान ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और जवानों का उत्साहवर्धन किया। समारोह का समापन हर्षोल्लास और राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ हुआ।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।