बस्तर में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन की तैयारी शुरू : 21 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची प्रकाशित

30 अक्टूबर तक दावा-आपत्ति का मौका

Oct 25, 2026 - 09:19
बस्तर में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन की तैयारी शुरू : 21 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची प्रकाशित
CG VARTA -

जगदलपुर, 24 अक्टूबर 2026/ बस्तर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) कार्यालय द्वारा जिले के सात जनपद पंचायतों के अंतर्गत आने वाली 21 ग्राम पंचायतों में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 23 अक्टूबर 2026 को निर्धारित केंद्रों पर कर दिया गया है। इस प्रक्रिया के तहत संबंधित क्षेत्रों के पात्र और छूटे हुए नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने, अपात्र अथवा दोहरी प्रविष्टि वाले नामों को हटवाने तथा नाम, आयु या पते में किसी भी प्रकार की त्रुटि के सुधार के लिए निर्धारित प्रपत्र में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3बजे तक तय की गई है। जिले में विभिन्न रिक्त पदों के लिए यह प्रक्रिया संचालित की जा रही है, जिसमें कुल 21 पद शामिल हैं। इनमें जगदलपुर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत माड़पाल में सरपंच पद शामिल है। इसी प्रकार बस्तर विकासखण्ड के अंतर्गत तथा नवा रतेंगा, सितलावण्ड, मुरकुची, कुम्हली एवं भोण्ड में पंच के 5 पद रिक्त हैं।

बकावण्ड विकासखण्ड में चारगांव, गारेंगा और कोहकापाल, छोटे देवड़ा, नलपावण्ड, तारापुर व पोलेबेड़ा में पंच के 7 पद रिक्त हैं। लोहण्डीगुड़ा विकासखण्ड के मारीकोडेर तथा अलनार और तारागांव पंचायतों में पंच के कुल 3 पद शामिल हैं, वहीं बोदली ग्राम पंचायत में सरपंच पद का पद रिक्त है। इसके अलावा तोकापाल के केशलूर में पंच का पद रिक्त है। बास्तानार विकास खंड के जूनाटप्पा बड़े किलेपाल-3 तथा बड़े किलेपाल-1 में एक-एक पंच पद तथा दरभा विकासखण्ड के कामानार में 1 पंच पद के लिए नामावली प्रकाशित की गई है।  

         उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे समय-सीमा के भीतर प्रारंभिक मतदाता सूची का अवलोकन कर आवश्यकतानुसार अपने दावे व आपत्तियां अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं, ताकि त्रुटिरहित निर्वाचक नामावली तैयार की जा सके।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।