भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में क्षत्रिय महासभा के युवाओं ने किया रक्तदान

रेडक्रॉस सोसाइटी ने प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

Oct 29, 2026 - 20:55
भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में क्षत्रिय महासभा के युवाओं ने किया रक्तदान
CG VARTA -

जगदलपुर, 29 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर एवं अध्यक्ष रेडक्रास सोसाइटी जिला बस्तर जगदलपुर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को साकार करते हुए रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान में क्षत्रिय महासभा समाजसेवी संस्था के युवाओं द्वारा महारानी अस्पताल जगदलपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।

          रक्तदान के इस पुनीत कार्य में युवाओं की सहभागिता की सराहना करते हुए क्षत्रिय महासभा के सचिव श्री कैलाश सिंह चैहान एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष श्री अलेक्जेंडर चेरियन द्वारा रक्तदानवीरांे को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

            इस अवसर पर क्षत्रिय समाज के सचिव श्री कैलाश चैहान ने कहा कि रक्तदान महादान है और किसी जरूरतमंद को रक्त उपलब्ध कराना मानवता की सच्ची सेवा है। रक्त की आवश्यकता किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है। ऐसे में युवाओं को आगे आकर नियमित रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलानी चाहिए, ताकि समय पर रक्त उपलब्ध होने से जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाया जा सके।

भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, ब्लड बैंक उपसमिति के अध्यक्ष श्री अविनाश सिंह गौतम ने क्षत्रिय महासभा के युवाओं की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को रक्तदान जैसे सेवा कार्यों में आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी मानव सेवा, जनजागरूकता और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

         कार्यक्रम में महारानी अस्पताल ब्लड बैंक प्रभारी वीरेंद्र ठाकुर सहित क्षत्रिय समाज के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य संतोष भदौरिया, लोकेश ठाकुर, प्रभात सिंह चैहान, अमित सेंगर, निहांसु सिंह, राजपाल सिंह,मयंक सिंह बैस, भवानी सिंह चैहान, ऋषभ चैहान, आयुष सिंह, शुभम सिंह राठौड़ इत्यादि उपस्थित थे।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।