समेकित बाल विकास परियोजना तोकापाल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद पर होगी भर्ती

संबंधित ग्राम पंचायतों के मूल निवासी महिला अभ्यर्थियों से 16 नवम्बर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Oct 30, 2026 - 16:06
समेकित बाल विकास परियोजना तोकापाल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद पर होगी भर्ती
CG VARTA -

जगदलपुर, 30 अक्टूबर 2026/ जिले के समेकित बाल विकास परियोजना तोकापाल द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 02 नवम्बर से 16 नवम्बर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है।

जिसके तहत मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में संचालित पालना केन्द्र के लिए पालना क्रेश कार्यकर्ता सहित ग्राम पंचायत सालेपाल के अंतर्गत तुमपानी आंगनबाड़ी केन्द्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और ग्राम पंचायत टाहकापाल के अंतर्गत कोटवारपारा टाहकापाल आंगनबाड़ी केन्द्र में आंगनबाड़ी सहायिका एवं बुरूँगपाल ग्राम पंचायत के अंतर्गत गुर्राम आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती किया जाना है।

 इन पदों पर भर्ती के लिए संबंधित ग्राम पंचायतों के मूल निवासी महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पालना क्रेश कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता हायर सेकेंडरी उत्तीर्ण होना आवश्यक है और आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु 8 वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इन पदों पर भर्ती के लिए अनुभवी सहित विधवा, परित्यक्त व तलाकशुदा महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

 उक्त पदों पर भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी समेकित बाल विकास परियोजना कार्यालय तोकापाल, जनपद पंचायत कार्यालय तोकापाल सहित संबंधित ग्राम पंचायतों के कार्यालयों के सूचना पटल पर चस्पा विज्ञापन का अवलोकन किया जा सकता है।

उक्त भर्ती संबंधी जानकारी देने के लिए संबंधित ग्राम पंचायतों के आश्रित ग्रामों में कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराए जाने कहा गया है।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।