विश्व हिंदू परिषद - बजरंग दल का साप्ताहिक मिलन बड़ी भव्यता से संपन्न

रिपोर्ट,– जय शंकर पांडे

Nov 1, 2026 - 22:12
विश्व हिंदू परिषद - बजरंग दल का साप्ताहिक मिलन बड़ी भव्यता से संपन्न
CG VARTA -

जगदलपुर, जिला बस्तर / दिनांक 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को विश्व हिंदू परिषद - बजरंग दल का साप्ताहिक मिलन कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन, सिटी कोतवाली (कोतवाली थाना) के पास किया गया था, जिसमें बजरंग दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।

साप्ताहिक मिलन में संगठन विस्तार, सामाजिक समरसता और हिंदू हित के कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने हिंदू समाज को संगठित करने और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन हनुमान चालीसा एवं जय श्री राम के उद्घोष के साथ हुआ।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।