माँ दन्तेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर में एक वर्ष के लिए स्वीकृत 04 नवीन संविदा पद पर भर्ती हेतु 10 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन

Dec 31, 2025 - 14:04
माँ दन्तेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर में एक वर्ष के लिए स्वीकृत 04 नवीन संविदा पद पर भर्ती हेतु  10 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन
CG VARTA -

जगदलपुर 31 दिसंबर 2025/ विमानन संचालनालय, नया रायपुर के निर्देशानुसार जगदलपुर मां दन्तेश्वरी एयरपोर्ट हेतु स्वीकृत चार नवीन पद पर संविदा नियुक्ति के लिए पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से स्पीड पोस्ट के माध्यम से 10 जनवरी 2026 तक निर्धारित प्रारुप में आवेदन आमंत्रित किया गया है। इसमें चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव, एकाउंटेंट और असिसटेंट ग्रेड 3 के पदों पर भर्ती की जानी है । सभी पद अनारक्षित है ।उपरोक्त पद के लिये शैक्षणिक योग्यता, अनुभव एवं विस्तृत जानकारी शासन के वेबसाइट https://bastar.gov.in एवं एयरपोर्ट के सूचना पटल पर उपलब्ध है। इच्छुक योग्यताधारी आवेदक अपना आवेदन 10 जनवरी 2026 को शाम 05 बजे तक नोडल अधिकारी, मां दन्तेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर, जिला बस्तर, छत्तीसगढ़ पिनकोड 494001 के पते पर केवल स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं। 10 जनवरी 2026को शाम 05 बजे के पश्वात् प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा ।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।